By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2022
सोमालिया के सुरक्षा बल राजधानी मोगादिशू के उस होटल में सोमवार को घुस गए जहां इस्लामी चरमपंथियों ने 18 घंटे से ज्यादा वक्त से दर्जनों लोगों को बंधक बनाया हुआ था। चरमपंथियों ने आठ लोगों की हत्या भी कर दी है। पुलिस के प्रवक्ता सादिक दोदिशे ने कहा कि विला रोज़ा होटल में चलाए गए अभियान के दौरान सभी चरमपंथियों को मार गिराया गया और एक सुरक्षाकर्मी की भी इस दौरान मौत हो गई।