J&K के बडगाम में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 2 आतंकी, तलाशी अभियान शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2019

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच सोमवार सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई, इसमें 2 आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की गई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद बडगाम जिले के हपतनार इलाके में तलाश अभियान चलाया था। 

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की ओर से सुरक्षा बलों पर गोलीबारी किए जाने के बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow