Dantewada में सुरक्षाबलों ने पकड़ा माओवादियों का छिपाया गया हथियारों और BGL का बड़ा जखीरा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 06, 2026

दंतेवाड़ा, छह अक्टूबर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटकों का एक जखीरा बरामद किया है, जिसे माओवादियों ने पहले छिपाकर रखा था। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि यह बरामदगी मंगलवार सुबह बारसूर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत कोहकाबेड़ा और बुरदूम गांवों के बीच जंगल और पहाड़ी इलाकों में एक संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान की गई।

उन्होंने बताया कि बरामद सामान में एक एके-47 राइफल, एक इंसास राइफल, छह भरमार बंदूकें, एक बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर), नौ बीजीएल शेल, एके-47 राइफल की मैगजीन के साथ 23 गोलियां, पांच बीजीएल राउंड, दो टिफिन बम, आठ कुकर बम, 24 पिस्टन रॉड स्प्रिंग, लगभग 20 मीटर कॉडेक्स तार, माओवादियों की की पोशाक के दो जोड़े, .315-बोर राइफल के 138 कारतूस और एक वॉकी-टॉकी शामिल हैं। सिंह ने कहा कि माओवादियों ने पूर्व में दंतेवाड़ा जिले में अलग-अलग हमलों के दौरान सुरक्षा बलों से लगभग 100 हथियार लूटे थे। उन्होंने बताया कि इनमें से अब तक 72 हथियार बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें से कुछ हथियार आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से मिले हैं।

इस साल 31 मार्च को छत्तीसगढ़ को सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी से मुक्त घोषित किया गया था। पुलिस ने बताया कि तब से, सुरक्षा बलों ने बस्तर (जिसमें दंतेवाड़ा समेत सात जिले शामिल हैं) में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है ताकि माओवादियों द्वारा पहले छिपाए गए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और अन्य सामान का पता लगाया जा सके।

प्रमुख खबरें

Arnia Border पर Police का बड़ा एक्शन, Pakistan से जुड़े Drone नेटवर्क के 3 तस्कर पकड़े

यौन उत्पीड़न जांच तक विवेक भगत ने टाली अतिरिक्त DCP पदोन्नति, Delhi Police चीफ को लिखा पत्र

Public Mandate पचा नहीं पा रहे Rahul Gandhi, फैला रहे अराजकता, Delhi Protest पर BJP का पलटवार

ब्राजील चुनाव में छाया रहा ट्रंप फैक्टर, किसी उम्मीदवार को स्पष्ट जनादेश नहीं; 25 अक्टूबर को होगा अंतिम फैसला