Jammu Kashmir: बैंक मैनेजर की हत्या का सुरक्षा बलों ने लिया बदला, शोपियां में दो आतंकियों को मार गिराया

By अंकित सिंह | Jun 15, 2022

जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार जारी है। आज सुबह सवेरे जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया। इन दो आतंकवादियों में वह आतंकवादी भी शामिल था जिसने कुलगाम जिले में बैंक प्रबंधक विजय कुमार की हत्या की थी। यानी कि 13 दिनों के बाद सुरक्षाबलों ने आखिरकार बैंक मैनेजर विजय कुमार के हत्यारे को मौत के घाट उतार ही दिया। घटना की जानकारी देते हुए कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि मारे गए एक आतंकवादी की पहचान जान मोहम्मद लोन के तौर पर हुई है, जो कथित तौर पर कुलगाम जिले में हाल ही में की गई बैक प्रबंधक की हत्या के मामले में शामिल था।

इसे भी पढ़ें: कश्मीरी पंडितों का पलायन नफरत भरे भाषणों के बाद जनसांख्यिकीय बदलाव का उदाहरण: उच्च न्यायालय

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादी लगातार आतंक के तरीकों में बदलाव कर अब आम लोगों को अपना निशाना बना रहे है। यही कारण रहा कि जम्मू-कश्मीर में पिछले दिनों आम आदमी को आतंकवादियों ने निशाना बनाते हुए कई लोगों की हत्या कर दी। हालांकि, सुरक्षा बलों का आतंकवादियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन जारी है। गृह मंत्री अमित शाह ने इन घटनाओं के बाद जम्मू कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर एक बड़ी बैठक की थी। जिसमें जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ-साथ सुरक्षा बलों से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। वहीं, जम्मू कश्मीर में हमारे सुरक्षा बल भी ऐक्शन में हैं। इस साल 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया जा चुका है। 


श्रीनगर में मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी नागरिक समेत लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, मारे गए दोनों आतंकवादी एक समूह का हिस्सा थे, जो अमरनाथ यात्रा पर हमला करने की योजना बना रहा था। अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में पांच पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। पुलिस के एक प्रवक्ता के मुताबिक, मारे गए आतंकवादियोंकी पहचान पाकिस्तान के फैसलाबाद के रहने वाले अब्दुल्ला गौजरी और अनंतनाग के आदिल हुसैन मीर उर्फ सूफियां उर्फ मुसाब के रूप में हुई है। 

प्रमुख खबरें

क्या भारत अब वैश्विक टेक कंपनियों के लिए ‘नियम मानो या रास्ता छोड़ो’ वाला संदेश दे रहा है?

Gautam Gambhir को भज्जी की सलाह: Rohit-Virat के Experience पर जताएं भरोसा, उम्र नहीं Performance है पैमाना

Vanakkam Poorvottar: कोई क्षेत्र नहीं खोया है, सभी पोस्ट भारतीय नियंत्रण में हैं, Arunachal Pradesh में चीनी घुसपैठ की खबरों पर Indian Army का स्पष्टीकरण

नशे में Pilot! Air India Phuket-Delhi उड़ान के कैप्टन का डोप टेस्ट पॉजिटिव, बढ़ा दबाव