मुकेश अंबानी के आवास 'एंटीलिया' के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, टैक्सीवाले से लोकेशन पूछ रहे थे दो संदिग्ध

By अनुराग गुप्ता | Nov 08, 2021

मुंबई। उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर एक बार फिर से सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आपको बता दें कि एक टैक्सी ड्राइवर ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया था। इस दौरान टैक्सी ड्राइवर ने बताया कि उसकी टैक्सी में बैठे हुए दो संदिग्ध लोग एंटीलिया के बारे में जानकारी एकजुट कर रहे थे। इसके साथ ही टैक्सी ड्राइवर ने यह जानकारी भी दी कि संदिग्धों के पास एक बैग भी था। 

इसे भी पढ़ें: इतने मिलियन डॉलर संपत्ति के मालिक है मुकेश अंबानी के दामाद आनंद पिरामल, ईशा को शादी से पहले किया था डेट

सचिन वाजे को किया गया था बर्खास्त आपको बता दें कि इसी साल की शुरुआत में एंटीलिया खबरों में छाया हुआ था। दरअसल, एंटीलिया के पास एक संदिग्ध स्कॉर्पियों में जिलेटिन की छड़ें मिली थीं। इसके अलावा एक चिट्ठी भी बरामद की गई थी, जिसमें अंबानी परिवार को धमकी दी गई थी। जब मामले की छानबीन की गई तो गाड़ी मनसुख हिरेन की निकली, जिसके चोरी हो जाने की रिपोर्ट वो कुछ वक्त पहले ही दर्ज करा चुके थे। इस मामले में मुंबई पुलिस ने सचिन वाजे बर्खास्त कर दिया था।

प्रमुख खबरें

2036 Olympic Games: भारत समेत 7 देश नवंबर में IOC के सामने रखेंगे मेजबानी का दावा

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-election के लिए मतदान

Top 10 Breaking News 6 October 2026 | Election Commission | Modi Cabinet Decisions | FlyDubai flight FZ1073 | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Aviation Turbine Fuel की महंगाई रोकने को Price Stabilisation Fund पर केंद्र कर रहा विचार