आतंकवादी हमले की आशंका के चलते पठानकोट में बढ़ाई गई सुरक्षा, सीमा से सटे गांवों पर भी हो रही निगरानी

By अनुराग गुप्ता | Sep 16, 2021

चंडीगढ़। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा दो आतंकवादी समेत 6 लोगों की गिरफ्तारी किए जाने के बाद पंजाब में भी आतंकवादी पकड़े गए हैं। जिसके बाद प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक खुफिया एजेंसियों से मिली सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पंजाब में हाई अलर्ट जारी किया है। इसी के मद्देनजर पाकिस्तान से सटी हुई सीमाओं पर रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने बताया कि पाकिस्तान के आतंकवादी और पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी ‘कासिम’ की पहचान की गई है और अमृतसर में विस्फोट के मामले में उसका नाम दर्ज है। वे ही मॉड्यूल में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान स्थित इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के प्रमुख लखबीर सिंह रोडे और लखबीर सिंह का भी आतंकवादी मॉड्यूल में हाथ है। दोनों पंजाब के मोगा जिले के रोडे के निवासी हैं और फिलहाल पाकिस्तान में रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी आतंकी माड्यूल का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस ने 6 आतंकवादियों को किया गिरफ्तार 

पठानकोट में सुरक्षा बढ़ाई गईआतंकवादी हमले की आशंका के चलते पठानकोट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है और आवाजाही वाहनों की तलाशी ली जा रही है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की सीमाओं को सील कर दिया गया है।वहीं कुछ वक्त पहले खबर सामने आई थी कि आईएसआई पिछले दो महीने से कश्मीर घाटी में आतंकियों को भेजने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में कश्मीर के सीमांत इलाकों में आतंकवादियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। फिलहाल 200 के करीब आतंकवादी सक्रिय हैं। हालांकि आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिशों के बीच सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। सीमावर्ती गांवों पर निगरानी बढ़ा दी गई हैं।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu Politics | TVK और कांग्रेस में मतभेद की खबरें खारिज, सीएम विजय ने राहुल गांधी को माना 2029 का पीएम उम्मीदवार

पिछली सरकारों ने मासूमों की मौत छिपाने के लिए इंसेफेलाइटिस को अज्ञात बीमारी बताया: योगी

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर महिला ने दो लोगों को चाकू मारा, पुलिस गोलीबारी में आरोपी ढेर

सिंगापुर में इंडिया एनर्जी शोकेस: भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में भारी निवेश के अवसरों पर मंथन