फोटो में कैसे लग रहे हैं राजकुमार राव? लग रहे हैं न एकदम आलिया भट्ट, देखें फिल्म लूडो का फर्स्ट लुक

By रेनू तिवारी | Jan 02, 2020

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव का फिल्म लूडो से फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। फर्स्ट लुक रिलीज होते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिल्म लूडो से एक्टर राजकुमार राव के लुक को देखकर सभी हैरान हो गये हैं। एक्टर राजकुमार राव की तुलना सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट से की जा रही है। 

राजकुमार राव ने साल के पहले दिन अपनी आने वाली फिल्म लूडो से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया। तस्वीर में राजकुमार राव ने लड़कियों का मेकअप और ड्रेसअप कर रहा है। एक नजर में तो पहचान में ही नहीं आ रहा कि सच में ये राजकुमार राव है। लूडो से राजकुमार राव के लुक को देख कर आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल की याद आती है। फिल्म में आयुष्मान खुराना ने सीता, राधा, द्रोपदी जैसे फीमेल किरदार निभाए थे। राजकुमार राव भी किसी एंगल से खूबसूरत लड़की से कम नहीं लग रहे। सोशल मीडिया भी उनके इस लुक को देख कंफ्यूज हो गया।

सोशल मीडिया पर उनके इस लुक को देखकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कंफ्यूज में यूजर्स उन्हें आलिया भट्ट समझ गये। एक यूजर ने लिखा- मुझे लगा कि आप आलिया भट्ट हैं। बता दें कि राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर फिल्म के दो लुक शेयर किए है, पहले लुक में राजकुमार राव लड़की ड्रेस पहने हुए और जबकि दूसरे में वह रेट्रो लुक में नजर आए। 

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 13: शहनाज गिल को माहिरा ने कहा- जेलस गर्ल, हिमांशी ने दिया मुहतोड़ जवाब

यूजर्स तस्वीर के कमेंट में राजकुमार राव की तारीफ भी की। एक यूजर ने लिखा कि कोई शक नही, आप कुछ भी कर सकते हो। चाहे कोई भी रोल हो आप बखूबी संजीदगी से निभाते हो। नया साल आपको भरपूर प्यार दे,, और दिलो के राजकुमार तो आप हो ही।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर