Health Tips: पैरों में दिखें ऐसे लक्षण तो समझ जाएं शरीर में भर गया है Cholesterol, अनदेखा करने पर आ सकता है Heart Attack

By अनन्या मिश्रा | Jun 30, 2023

शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल एक साइलेंट किलर की तरह काम करता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसके कोई लक्षण नहीं होते हैं। पहले तो यह शरीर को प्रभावित नहीं करता है। लेकिन जब इसके लक्षणों के बारे में पता चलता है, तब तक यह शरीर को नुकसान पहुंचा चुका होता है। इसीलिए कोलेस्ट्रॉल लेवल की समय-समय पर जांच कराते रहना चाहिए। कोलेस्ट्राल मोम की तरह एक चिपचिपा पदार्थ होता है। यह चिपचिपा पदार्थ आपका लिवर भी बनाया है। इसके अलावा यह अनहेल्दी फैट से बनी चीजें जैसे- घी, मक्खन, तेल और मांस आदि से भी बनता है। 

इसे भी पढ़ें: Child Care: बच्चे में दिखने लगें इस तरह के बदलाव तो समझ जाएं उन्हें ज्यादा प्यार और अटेंशन की है जरूरत

पैरों में भारीपन होना

एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर आपको पैरों में गंभीर दर्द की समस्या है और भारीपन महसूस होता है। तो आपको फौरन कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच करा लेनी चाहिए। यह लक्षण आपको जांघों या पिंडलियों में भी देखने को मिल सकते हैं। चलने के कारण दर्द का बढ़ जाना। फिर भले ही आप धीमे क्यों न चलते हों।

पैरों में बार-बार ऐंठन 

शरीर के निचले अंग जैसे एड़ी, पैर की उंगलियों में ऐंठन आदि की समस्या ज्यादा होती है। ऐसे लोग हाई कोलेस्ट्रॉल का शिकार हो सकते हैं। बता दें कि ऐसा धमनियों के डैमेज होने के कारण भी हो सकता है। अधिकतर रात के समय ऐंठन ज्यादा होती है। इस दर्द से राहत पाने के लिए आप पैरों को बिस्तर से किसी ऊंचे स्थान पर रखकर सो सकते हैं। इससे आपको आराम मिलेगा।

पैरों का जल्दी ठंडा होना

सर्दी के मौसम में हम सभी के पैर ठंडे हो जाते हैं। लेकिन अगर आपके पैर बिना किसी कारण के ठंडे हो रहे हैं। इसके लिए आपके शरीर में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल जिम्मेदार हो सकता है। इसे नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए। 

स्किन कलर में बदलाव होना

शरीर के कुछ हिस्सों तक धमनियों में रुकावट के कारण रक्त का प्रवाह सीमित हो जाता है। इसका असर शरीर के निचले अंगों में देखने को मिलता है। खून की कमी के कारण त्वचा का रंग बदल जाता है। जिसका कारण हाई कोलेस्ट्रॉल हो सकता है। इसलिए अगर आपकी त्वचा के रंग में बदलाव होता है, तो इसे अनदेखा न करें।

घाव भरने में देरी

अगर आपकी चोट को भरने में देर लगती हैं तो खराब ब्लड सर्कुलेशन का सीधा संकेत है। इसके पीछे की वजह हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल हो सकता है। हालांकि कई बार यह डायबिटीज के कारण भी हो सकता है। इसके पीछे की वजह आपको जांच कराने के बाद ही पता चल सकेगी। 

प्रमुख खबरें

Irfan Pathan ने Babar Azam की Fake News का किया खुलासा, बताया क्यों नहीं देते जवाब

PM Modi-Sukhbir Badal की दिल्ली में मुलाकात, 2027 Punjab चुनाव में BJP-SAD गठबंधन के संकेत?

PM Modi का बड़ा संकेत: Delimitation Bill अब आकर रहेगा! NDA के पास पूरा संख्या बल

Hardik Pandya ट्रेड पर R Ashwin का बड़ा प्लान, MI को KKR से चाहिए ये दो स्टार!