Prashant Kishore मुखिया का चुनाव लड़कर देख लें, पता चल जाएगा: श्रवण कुमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2023

भदोही। बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कभी मुखिया का भी चुनाव नहीं लड़ा है, वह मुखिया का चुनाव लड़कर देख लें तो उन्हें जनता के बारे में पता चल जाएगा। छह जिलों के कार्यकर्ता सम्मेलन के सिलसिले में यहां आए जनता दल (यूनाइटेड) के उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्रवण कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि टेलीविज़न और अखबारों में बयान देने से कुछ नहीं होता, प्रशांत किशोर धरातल पर उतरें तो उन्हें सब पता चल जाएगा। जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय महासचिव धनंजय सिंह के साथ कार्यकर्ताओं से मिलने आए मंत्री ने कहा कि प्रशांत किशोर को जो अनुबंधित करता है, वह उसके लिए काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Congress का महाधिवेशन शुक्रवार से आरंभ, पहले दिन होगा कार्य समिति के चुनाव पर फैसला

उन्होंने भाजपा के बारे में कहा की इस पार्टी की सरकार के पास गरीबों के लिए कोई सोच और दृष्टि नहीं है तथा यह सिर्फ अडाणी और अंबानी के लिए काम करती है। श्रवण कुमार ने कहा की उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में 80लोक सभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, लेकिन महागठबंधन बनने के बाद किसकी कितनी सीट होगी यह देखना होगा।

प्रमुख खबरें

जापानी छात्रों से मिले CM Vishnu Deo Sai, कहा- भारत-जापान के रिश्ते आध्यात्मिक विरासत से जुड़े

Odisha Police ने 1.26 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में शामिल दंपत्ति को Baripada से किया गिरफ्तार

न्यायाधीशों के खिलाफ शिकायतों पर अदालती तंत्र बेहद प्रभावी: CJI Surya Kant

कर्नाटक सरकार के 100-दिन कार्यक्रम में सबको मिला था न्योता, DK Shivkumar ने दी सफाई