Travel Tips: मध्य प्रदेश के काला ताजमहल को देख शाहजहां ने आगरा में बनवाया था असली ताजमहल, आप भी कर आएं दीदार

By अनन्या मिश्रा | Jul 17, 2024

आगरा के ताजमहल के बारे में तो आप सभी जानते होंगे, लेकिन क्या आपने काला ताजमहल के बारे में सुना है। अगर आपका जवाब न है, तो बता दें कि मध्य प्रदेश में एक काला ताजमहल है। इसको आप नकली ताजमहल भी कह सकते हैं। जहां आगरा के ताजमहल को संगमरमर से बनाकर तैयार किया गया था, तो वहीं एमपी में मौजूद काला ताजमहल को आधा काले पत्थर, गुंबद ईंट और चूने से बनाया गया है। 

इसे भी पढ़ें: Tourist Places in Kota: प्राकृतिक सुंदरता और वातावरण कोटा को बनाते हैं एक आकर्षक पर्यटन स्थल

काला ताजमहल

मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शहर बुरहानपुर में काला ताजमहल मौजूद है। इस ताजमहल को देखने के बाद शाहजहां ने आगरा में ताजमहल बनवाने का फैसला किया था। दरअसल, कई दशकों तक बुरहानपुर में मौजूद काला ताजमहल पर मुगलों का शासन रहा है। ऐसे में आप यहां पर इसके अलावा अन्य कई प्राचीन इमारतों का भी दीदार कर सकते हैं। काला ताजमहल उतावली नदी के किनारे मौजूद है। आगरा के असली ताजमहल से मध्यप्रदेश का काला ताजमहल छोटा है। 

काला ताजमहल में मकबरा

मध्य प्रदेश में मौजूद काला ताजमहल में शाहनवाज खान का मकबरा है। शाहनवाज खान अब्दुल रहीम खानखाना के बड़े बेटे थे। लेकिन महज 44 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद बुरहानपुर में उतावली नदी के किनारे शाहनवाज खान को दफना दिया गया था। वहीं कुछ समय बाद शाहनवाज खान की पत्नी की भी मौत हो गई। फिर शाहनवाज खान के मकबरे के बगल में उनकी पत्नी का मकबरा बना दिया गया। साल 1622 से 1623 के बीच काला ताजमहल का निर्माण हुआ है।

इस बेहद खूबसूरत ताजमहल को देखने के लिए सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी यहां पर्यटक पहुंचते हैं। पुरातत्व विभाग द्वारा काला ताजमहल की देखरेख की जा रही है। आगरा के ताजमहल और मध्य प्रदेश के काला ताजमहल में सिर्फ इतना ही फर्क है कि आगरा का ताजमहल संगमरमर से बना है और काला ताजमहल काले पत्थरों से बनवाया गया है।

कब और कैसे पहुंचे

बता दें यहां पर आप सुबह 09 बजे से शाम के 04 बजे के बीच आ सकते हैं। वहीं बुधवार को यह बंद रहता है। काला ताजमहल के पास इंदौर सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है। इसकी दूरी करीब 180 किमी के आसपास है। वहीं इंदौर से बुहारपुर पहुंचने के लिए आप बस या टैक्सी ले सकते हैं। इसके अलावा आप सड़क व रेल मार्ग से भी बुहारनपुर पहुंच सकते हैं।

प्रमुख खबरें

आरसीबी ने SRH को हराकर आईपीएल में किया जीत से आगाज, ईशान किशन की पारी पर फिरा पानी

थक चुके हैं...अब जंग नहीं लड़ेगी इजरायल की सेना? सैन्य चीफ की लीक हुई चिट्ठी ने मचाया हड़कंप

भारत का 5000 टन डीजल पहुंचा बांग्लादेश, गदगद हुए तारिक रहमान

मछली पकड़ते ही पुतिन का होश उड़ा देने वाला ऐलान, बचा भारत, डरी दुनिया