Astrology Tips: सपने में देवी दुर्गा के दर्शन होना इस बात का होता है संकेत, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

By अनन्या मिश्रा | Dec 17, 2025

हिंदू धर्म में अनेक तरह के शास्त्रों के बारे में बताया गया है। उन्हीं शास्त्रों में से एक स्वप्न शास्त्र भी महत्वपूर्ण होता है। सोते समय हम जो भी सपने देखते हैं, उन सपनों का स्वप्न शास्त्र में अर्थ भी बताया गया है। अगर आपको सपने में मां जगदंबा का दर्शन हो जाए, तो इसको काफी शुभ माना जाता है। लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी यह बात है कि माता रानी ने आपको स्वप्न में कैसे दर्शन दिए हैं। मां दुर्गा के स्वरूप के अलग-अलग अर्थ हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि स्वप्न में मां के किस स्वरूप के दर्शन का क्या संकेत होता है और इसका क्या लाभ है।

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: हर समय महसूस होती है उदासी तो आजमाएं ये अचूक वास्तु टिप्स, बढ़ेगी पॉजिटिविटी

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में मां दुर्गा के दर्शन होने पर जातक को बहुत लाभ होता है। इस सपने को अत्यंत शुभ माना जाता है। यह सपना इस ओर संकेत करता है कि जातक के जीवन से सभी तरह के दुख और कष्ट दूर होने वाले हैं।

अगर आपने सपने में मां दुर्गा को शेर पर सवार देखा है, तो यह भी एक सपना है। इस सपने का संकेत है कि आपके जीवन की समस्याओं का अंत होगा। लेकिन अगर आप सपने मां दुर्गा के शेर को क्रोध में दहाड़ते देखते हैं, तो इसको आने वाली समस्याओं का संकेत मानना चाहिए। 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आप सपने में मां दुर्गा को श्रृंगार किए हुए दिखाई दें, तो समझ जाना चाहिए कि जिन जातकों के विवाह का योग नहीं बन रहा। उनका जल्द विवाह हो सकता है। वहीं इस सपने का अर्थ है कि वैवाहिक जातक का पारिवारिक कलह का समाप्त होने वाला है।

प्रमुख खबरें

Iran का America को दोटूक जवाब, कहा- बार-बार बदलती शर्तों पर नहीं होगी Peace Talks

India-South Korea की नई जुगलबंदी, Defence, AI और Chip Making पर हुई Mega Deal

Jaypee Associates Case में नया मोड़, Vedanta पर Bid की जानकारी लीक करने का संगीन आरोप

RBI का बड़ा फैसला: Forex Market में रुपये से जुड़े कड़े नियम बदले, ट्रेडर्स को मिली बड़ी राहत