Sapne Me Shadi Dekhna: सपने में खुद की शादी-बारात देखना शुभ या अशुभ, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

By अनन्या मिश्रा | Jul 20, 2023

सपनों की दुनिया बेहद मायावी होती है। सपने में आप कुछ भी देख सकते हैं। लेकिन बता दें कि स्वप्नशास्त्र के मुताबिक हर सपने का कुछ न कुछ अर्थ जरूर होता है। कुछ सपने शुभ होते हैं, तो कुछ सपने अशुभ होते हैं। स्वप्नशास्त्र में बताया गया है कि सपने हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि यदि आप सपने में खुद की या किसी अन्य की शादी होते देखते हैं तो उसका क्या अर्थ होता है और यह शुभ सपना है या अशुभ।


सपने में खुद की शादी देखना

कई बार व्यक्ति सपने में खुद की शादी होते देखते हैं। स्वप्नशास्त्र के मुताबिक खुद की शादी का सपना देखना शुभ नहीं माना जाता है। अगर आप सपने में खुद की शादी होते देखते हैं तो इसका अर्थ होता है कि भविष्य में आपके साथ कोई घटना घट सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips For Bedroom: पश्चिम दिशा में बेडरूम होने पर पति-पत्नी में होता है विवाद, वास्तु नियमों को न करें अनदेखा


सपने में दोस्त या रिश्तेदार की शादी होना

स्वप्नशास्त्र के मुताबिक यदि आप सपने में किसी दोस्त या रिश्तेदार की शादी होते देखते हैं, तो इसका मतलब होता है कि आपके कामों में रुकावट पैदा हो सकती हैं। यह संकेत होता है कि आपको अपना हर काम बेहद संभलकर करने की जरूरत है।


सपने में शादी का जोड़ा देखना

अगर आपने सपने में किसी महिला को शादी के जोड़े में देखा है तो यह सपना शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है कि जल्द ही आपके जीवन में खुशियां दस्तक देने वाली हैं।


सपने में दोबारा शादी होना

सपने में किसी की दोबारा शादी होते देखने का मतलब है कि आपके वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है।


सपने में बारात देखना

अगर आप सपने में किसी व्यक्ति की बारात होते देखते हैं, तो यह सपना काफी शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके मान-सम्मान में बढोत्तरी होगी और आने वाले समय में आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। इस सपने का अर्थ है कि भविष्य में आपको किसी तरह का लाभ हो सकता है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत