हार सामने देख अवैध तरीकों पर उतरी भाजपा सरकार-कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा-सत्ता का दुरुपयोग भी नहीं रोक पाएगा भाजपा की हार

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 26, 2021

 चारों उपचुनावों में जनाक्रोश से भाजपा डर गई है और अवैध तरीके अपना कर चुनाव जीतना चाहती है।शराब के ट्रकों के ट्रक चारों उपचुनाव वाले क्षेत्रों में पहुंचाए जा रहे हैं।सत्ता का दुरुपयोग करके माफियाओं की मदद ली जा रही है। यह संगीन आरोप प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने भाजपा पर लगाए।

इसे भी पढ़ें: फतेहपुर में जनता विकास पर मोहर लगाकर, भाजपा को विजयी बनायेगी--सुरेश कशयप

 

उन्होंने कहा कि सरकार नशा माफिया का सहारा लेकर मतदाताओं को प्रभावित करना चाहती है।जिस तरह से अवैध रूप में शराब एवम अन्य नशे की खेप चुनावी क्षेत्रों में पहुंचाई जा रही है वह चिंताजनक है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा बन चुकी है।क्यूंकि महंगाई की समस्या से हर नागरिक आक्रोशित है और भाजपा सरकार से जबाब मांग रहा है।इस जनाक्रोश को देखते हुए भाजपा अवैध चुनावी हथकंडों पर उतर आई है।

 

इसे भी पढ़ें: 6 साल के लिए निष्कासित कार्यकर्ताओं को वापिस नही लेगी भाजपा : कश्यप

 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि जनता भाजपा के इन सब हथकंडों को देख रही है।जिस तरह से धनबल और अवैध नशा माफिया का सहारा भाजपा इन चुनावों में ले रही है उसको लेकर भी जनता में आक्रोश पैदा हुआ है।कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सजगता और जागरूकता की वजह से भाजपा के अवैध कारनामों का पर्दाफाश हो रहा है।अवैध शराब के ट्रक पकड़े जा रहे हैं।उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगामी चार दिन ठीकरी पहरा देने और चुनावी क्षेत्रों की सीमाओं पर सजगता के साथ मोर्चा सम्भालने की अपील की।उन्होंने कहा कि जनभावनाओं के विपरीत भाजपा का भृष्ट चेहरा आगामी समय में और बेनकाब होगा।

 

इसे भी पढ़ें: मंडी लोकसभा चुनाव क्षेत्र में प्रतिभा सिंह को मिल रही सहानुभूति से भाजपा खेमे में हे बेचैनी का माहौल

 

दीपक शर्मा ने कहा कि जिस तरह से मंडी संसदीय क्षेत्र में और कोटखाई,अर्की और फतहपुर विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के अवैध चुनावी तरीकों का पर्दाफाश हो रहा है वह प्रदेश की जनता को हैरान करने वाला है।उन्होंने कहा कि मतदाता देख रहा है कि भाजपा महंगाई,बेरोजगारी जैसी अहम समस्याओं से भाग कर अवैध तरीके अपना कर वोटर को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा के इन अवैध हथकंडों का जनता ही करारा जबाब देगी।उन्होंने शंका जताई कि 27 अक्टूबर को चुनाव प्रचार बन्द होने के बाद मतदान होने तक के समय में भाजपा वोटर को प्रभावित करने के लिए कोई बड़ा खेल खेल सकती है।उन्होंने कहा कि भाजपा के हर षड्यंत्र को बेनकाब किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी