दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के लिए बिल्कुल तैयार थे रविचंद्रन अश्विन, अंतिम एकादश में क्यों नहीं बना पाए जगह?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2021

लंदन। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि लंदन की गर्मी को देखते हुए उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में खेलने के लिये तैयार रहने को कहा गया था लेकिन मैच के दिन बारिश ने अंतिम एकादश में जगह बनाने की उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भारत इसके बाद चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की रणनीति पर कायम रहा। यह रणनीति कारगर साबित हुई। तेज गेंदबाजों ने 19 विकेट लिये और भारत को 151 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी। अश्विन ने भारतीय क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर के साथ अपने यूट्यूब कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैच के लिये मौसम की भविष्यवाणी क्या थी? तेज गर्मी की भविष्यवाणी की गयी थी। मजेदार बात यह है कि मैच से पहले कह रहे थे, लू चल रही है, नींगा रेडिया इरूंगा (मतलब लू चल रही है। आप तैयार रहना। आप खेल सकते हो।)’’

प्रमुख खबरें

Dhaka University संग्रहालय में Muhammad Ali Jinnah की तस्वीरें लगने पर विवाद, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित

Samarkand पहुंचे भारतीय Chess खिलाड़ियों को 5 घंटे तक नहीं मिले कमरे, खिलाड़ियों में भारी नाराजगी

मसूद अजहर पर Pakistan का ईनाम महज ढोंग, उसे भारत को सौंपे Islamabad: भाजपा

NSE की प्रस्तावित लिस्टिंग से भारतीय IPO बाजार मजबूत होगा, Unlisted Shares पर बढ़ेगा दबाव