पहली नजर में गड़बड़ी दिख रही, बदलापुर एनकाउंटर पर बॉम्बे HC ने उठाए सवाल

By अभिनय आकाश | Sep 25, 2024

बॉम्बे हाई कोर्ट ने बदलापुर यौन उत्पीड़न के आरोपी अक्षय शिंदे की हिरासत में मौत के मामले में महाराष्ट्र पुलिस की खिंचाई की और कहा कि इसमें गड़बड़ी प्रतीत होती है। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने घटना के निष्पक्ष जांच की बात कही है। न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ ने कहा कि यदि उसे पता चलता है कि जांच ठीक से नहीं की जा रही है तो वह उचित आदेश पारित करने के लिए बाध्य होगी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि आरोपी की मौत की जांच निष्पक्ष और निष्पक्ष तरीके से की जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: MVA बदलापुर के आरोपी के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित करेगा? श्रीकांत शिंदे ने क्यों किया ऐसा दावा

अक्षय शिंदे के पिता अन्ना शिंदे ने मंगलवार को वकील अमित कटरनवरे के माध्यम से बॉम्बे हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या फर्जी मुठभेड़ में की गई है और मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) की मांग की है। ई कोर्ट ने सरकारी वकील से कहा कि शारीरिक रूप से कमज़ोर व्यक्ति रिवॉल्वर को जल्दी से अनलॉक नहीं कर सकता। कोर्ट ने कहा कि यह बहुत आसान नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Adam Zampa बने 200 ODI विकेट लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर, Shane Warne के क्लब में शामिल

Team India का मिशन Aichi-Nagoya: Asian Games 2026 में इन 10 स्टार खिलाड़ियों पर टिकी निगाहें

CM Bhagwant Mann के काफिले के सामने High-Voltage Protest: हिरासत में BJP नेता Ravneet Bittu

Kerala Student Election Result: SFI और KSU के प्रदर्शन पर Vijayan और Sunny Joseph ने दी बधाई