सहवाग और गंभीर डीडीसीए की समिति में, हितों के टकराव पर उठे सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2018

नयी दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर भारत को कई बार जीत दिला चुकी वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर की सलामी जोड़ी एक बार फिर साथ होगी जिन्हें दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ की नवगठित क्रिकेट समिति में रखा गया है। सहवाग और गंभीर के अलावा समिति में आकाश चोपड़ा और राहुल संघवी भी होंगे जो दिल्ली क्रिकेट की दिशा और दशा तय करेंगे ।इन्हें कोचों, चयनकर्ताओं के चयन के अलावा खेल से जुड़े अन्य मसलों पर कई अधिकार होंगे।

डीडीसीए सचिव विनोद तिहाड़ा ने स्वीकार किया कि यह मसला है लेकिन उनके लिये दिल्ली क्रिकेट के शीर्ष नामों को जोड़ना जरूरी थी। यह पूछने पर कि ये पद मानद् होंगे या वैतनिक, उन्होंने कहा,‘‘ अभी हमने इस पर फैसला नहीं लिया है लेकिन गौतम विशेष आमंत्रित होंगे।’’ यह पूछने पर कि क्या उन्हें चयनकर्ताओं और कोचों के चयन में बोलने का अधिकार होगा, उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर। मैं हितों के टकराव पर आपका सवाल समझ सकता हूं लेकिन अगर हम लोढा समिति के सुझावों पर अक्षरश: अमल करें तो क्रिकेट समिति में इतने योग्य लोग नहीं आ सकेंगे।’’ 

प्रमुख खबरें

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा