हसन अली के गेम-चेंजिंग ड्रॉप कैच पर आया सहवाग का रिएक्शन, कहा- पाकिस्तानियों का गुस्सा जायज है

By रेनू तिवारी | Nov 13, 2021

जब से पाकिस्तान दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप 2021 के सेमीफाइनल में हार है, तब से सोशल मीडिया पर पाक के तेज गेंदबाज हसन अली की भारी आलोचना हो रही है। खासकर पाकिस्तान के प्रशंसकों द्वारा। यह मुख्य रूप से इसलिए है क्योंकि उन्होंने 19वें ओवर में मैथ्यू वेड का कैंच छोड़ा था और अपने एक ओवर में 15 रन दिए थे। यह मैच पूरी तरह से पाकिस्तान के हाथ में था लेकिन हसन अली के ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का दवाब खत्म हो गया था और उन्हें जीत की उम्मीद मिल गयी थी जिसके बाद बल्लेबाजों ने शाहीन अफरीदी की बॉल पर लगातार तीन छक्के मार कर ऑस्ट्रेलिया ने मैच जीत लिया। 

फैंस के गुस्से को झेल रहे हसन अली के समर्थन में भारत आया है। भारत के लोगों सहित भारतीय खिलाड़ियों मे हसन अली का खेल के दवाब को याद दिलाते हुए बचाव किया है। कई खिलाड़ी पाकिस्तानी तेज गेंदबाज के समर्थन में सामने आए हैं और जिसमे नया नाम पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का है। भारत के पूर्व क्रिकेटर ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बारे में एक प्रशंसक के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पूरे देश को तेज गेंदबाज को साथ देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या और BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला पर लगा रेप का आरोप, दाऊद की करीबी ने की शिकायत

सहवाग ने कहा पाकिस्तान की जनता को खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहिए

उन्होंने कहा कि आमतौर पर देखा गया है कि जो टीम हारती है उसे अपने देश में इस तरह की प्रतिक्रिया झेलनी पड़ती है। इसलिए पूरा पाकिस्तान हसन अली को उनके द्वारा कैंच छोड़ने के बाद हार का दोषी ठहराएगा। कैच छोड़ने के बाद मैथ्यू वेड ने तीन गेंदों में तीन छक्के मारे और मैच खत्म कर दिया। मुझे लगता है कि उनका गुस्सा जायज है। लेकिन उन लोगों को पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का समर्थन करना चाहिए। जब वह अच्छा खेले थे तो सभी ने समर्थन किया था लेकिन अगर वो हार गये तो भी लोगों को अपनी टीम का मनोबल बढ़ाना चाहिए। हसन अली के समर्थन में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को भी आना चाहिए। कप्तान बाबर आजम ने भी मैच के बाद प्रस्तुति समारोह के दौरान कैच छोड़ने की ओर इशारा किया, लेकिन गेंदबाज को मजबूत वापसी के लिए समर्थन दिया।

इसे भी पढ़ें: संसदीय समिति के सदस्यों ने अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें फिर शुरू करने का सुझाव दिया

हसन अली के साथ खड़ी हुई पाकिस्तानी क्रिकेट टीम

बाबर ने कहा मैच का टर्निंग पॉइंट मैथ्यू वेड का गिरा हुआ कैच था। तब एक नया बल्लेबाज आ रहा था और यह एक अलग परिदृश्य और शायद एक अलग परिणाम होता। एक खिलाड़ी के रूप में आपको हमेशा अपने पैर की उंगलियों पर रहना चाहिए और किसी भी अवसर का लाभ उठाना चाहिए। अगर कैच लिया जाता तो परिदृश्य अलग होता लेकिन यह खेल का हिस्सा है। वह मेरे मुख्य गेंदबाजों में से एक है और उसने पाकिस्तान के लिए कई मैच जीते हैं। खिलाड़ी कैच छोड़ते हैं लेकिन वह फाइटर हैं और मैं उनका समर्थन करूंगा। हर कोई हर दिन प्रदर्शन नहीं करता है। एक दिन होता है जब कोई प्रदर्शन करता है। यह उसका दिन ही नहीं था। वह परेशान हैं और हम उनका मूड ठीक कर देंगे।"

शोएब मलिक ने दिया हसन अली का साथ 

हम सभी ने देखा कि जब हसन अली से वुड का कैंच छूटा था तो उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया था। उनका गिल्ट से डूबा चेहरा सभी ने देखा। फील्ड में शोएब मलिक मे आकर उनके कंधे पर हाथ रखा और संभलने के लिए कहकर फील्डिंग करने लगे थे। 

प्रमुख खबरें

PM Modi संग बहस की चुनौती पर बोले Rahul Gandhi, पांच मिनट में साबित कर दूंगा आरोप

Assam STF ने 300 म्यूल बैंक खातों से जुड़े वित्तीय धोखाधड़ी नेटवर्क में छह लोगों को पकड़ा

Energy Storage के लिए 14,500 करोड़ रुपये की योजना, PM Modi ने की सराहना

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार