अपनी बल्‍लेबाजी से प्रशंसकों का फिर मनोरंजन करने की कोशिश करूंगा : सहवाग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2022

मुल्‍तान के सुल्‍तान नाम से मशहूर भारत के पूर्व विस्‍फोटक सलामी बल्‍लेबाज वीरेन्‍द्र सहवाग ने कहा है कि ‘लीजेंड्स क्रिकेट लीग’ के जरिये क्रिकेट के मैदान पर फिर से उतरने की उन्‍हें खुशी है और वह बल्‍लेबाजी के जरिये अपने प्रशंसकों का फिर से मनोरंजन करने की कोशिश करेंगे। लीजेंड्स क्रिकेट लीग में गुजरात जायंट्स टीम की कप्‍तानी कर रहे सहवाग ने सोमवार को लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में मणिपाल टाइगर्स के साथ मुकाबले से पहले यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर उतरने की खुशी है।

यह उम्र की दिक्‍कत होती है, लेकिन महत्‍वपूर्ण बात यह है कि दूसरी टीमों में भी इसी उम्र के खिलाड़ी खेल रहे हैं, इसलिये मामला बराबरी का रहता है। टेस्‍ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय बल्‍लेबाज सहवाग ने कहा, इस उम्र में बल्‍लेबाजी करने में तो इतनी दिक्‍कत नहीं है जितनी गेंदबाजों को होती है, इसलिये दो सुपरसब खिलाड़ी खिलाने के नियम का इस्‍तेमाल करके हम इसे बेहतर ढंग से सम्‍भाल सकते हैं।

अंडर-19 खिलाडियों के लिये भी कोई लीग शुरू करने की जरूरत के सवाल पर सहवाग ने कहा कि वह चाहते हैं कि बिल्कुल निचले स्तर से स्‍कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अच्‍छा हो, जहां से आप अच्‍छे खिलाड़ियों को तराश सकें जो अंडर-19, रणजी और फिर भारत के लिये खेल सकें। गुजरात जायंट्स के आयरिश खिलाड़ी केविन ओ ब्रायन ने इस अवसर पर कहा कि वह भारत आकर खुश हैं,क्योंकि यहां क्रिकेट एक जुनून है, इस टूर्नामेंट को लेकर गजब का उत्‍साह है।

उन्‍होंने कहा कि वह सहवाग के साथ ओपनिंग करने का लुत्फ उठा रहे हैं। टीम के कोच वेंकटेश प्रसाद ने कहा कि लीजेंड्स क्रिकेट लीग एक शानदार मंच है।गुजरात जायंट्स के कई खिलाड़ी जैसे सहवाग, क्रिस गेल और दिलशान वाकई जायंट्स हैं। टीम का मूल मंत्र यही है कि लोगों का मनोरंजन हो और मैदान पर अपना सर्वश्रेष्‍ठ दें।

प्रमुख खबरें

कॉजपा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 25,000 जवान तैनात, 45 Metro स्टेशनों पर रोक

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर