मौका देख हूतियों ने किया ऐसा तबाह, सऊदी ने जारी किया थ्रेट अलर्ट

By अभिनय आकाश | Sep 19, 2026

यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के रणनीतिक जलमार्ग बाब अल मंदेब स्ट्रीट और उसके मुहाने पर स्थित रणनीतिक मायन द्वीप पर अपना नियंत्रण मजबूत कर लिया है। सितंबर 2026 की शुरुआत में हूतियों द्वारा किए गए इस औचक हमले ने सऊदी अरब की करीब एक दशक की सैन्य आर्थिक और कूटनीतिक रणनीतियों को घुटने पर ला दिया है। सऊदी अरब ने शुक्रवार देर रात और शनिवार सुबह रियाद समेत पूरे देश में इमरजेंसी अलर्ट जारी किए और हवाई हमले के खतरे की चेतावनी दी। सऊदी राजधानी में कम से कम एक धमाके की आवाज़ सुनी गई, जबकि ईरान ने इज़राइल के लिए जासूसी के दोषी एक व्यक्ति को फांसी दिए जाने की जानकारी दी। इस इलाके में दूसरी जगहों पर, UN सुरक्षा परिषद ने हूती मिसाइल हमलों की निंदा की, गाजा में इज़राइली हमलों में दो लोग मारे गए और उस इलाके में 2,80,000 से ज़्यादा बच्चे टेंट और क्षतिग्रस्त क्लासरूम में पढ़ाई करते पाए गए। पाकिस्तान और ईरान ने भी ऊर्जा आपूर्ति और शिपिंग सुरक्षा पर बातचीत की, जबकि ईरान और तुर्की के अधिकारियों ने घरेलू नियमों और तेहरान पर दबाव से जुड़े अलग-अलग कानूनी और रेगुलेटरी कदम उठाए। सऊदी अरब में अधिकारियों ने बाद में अलर्ट हटा लिया और किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं मिली। सऊदी सरकार ने यह नहीं बताया कि अलर्ट या धमाकों की वजह क्या थी, लेकिन उसने पहले यमन के ईरान-समर्थित हूथी विद्रोहियों द्वारा दागी गई मिसाइलों और ड्रोनों को बीच में ही रोकने की बात कही है। हूतियों के साथ हालिया तनाव बढ़ने के बाद रियाद में जारी किया गया यह अलर्ट राजधानी में पहला था

इसे भी पढ़ें: भारत को कम्युनिज्म से नहीं...मुंह नीचे कर हिंदुओं पर क्या बोले हामिद अंसारी?

हाल ही में होर्मुज स्ट्रीट बंद होने के बाद सऊदी अरब अपने कच्चे तेल के सुरक्षित निर्यात के लिए पूरी तरह लाल सागर के यनबू बंदरगाह और बाब अल मंदेब स्टेट पर निर्भर हो गया था। सऊदी अरब का लगभग 80% तेल निर्यात एशियाई बाजारों की ओर जाता है। हूतियों ने ठीक इसी समय का फायदा उठाया और  बाब अल मंदेब स्टेट के पास स्थित मोखा और दुबाब शहरों पर कब्जा कर लिया। इस समुद्री नाकाबंदी ने सऊदी की आर्थिक जीवन रेखा को सीधे तौर पर पंगू बना दिया है। वैकल्पिक पाइप लाइनों की सुरक्षा करने में लाचारी। जब हॉर्मोस मार्ग बंद हुआ तो सऊदी अरब ने अपने कच्चे तेल को लाल सागर तक पहुंचाने के लिए ईस्ट वेस्ट पाइपलाइन का सहारा लिया। लेकिन हूतियों और उनके सहयोगी ईरान समर्थित इराकी मिलीशिया ने सऊदी की इस आंतरिक कमजोरी को भी भांप लिया। 11 सितंबर को इस पाइपलाइन पर भीषण ड्रोन हमले किए गए। जिसके कारण सऊदी ऊर्जा मंत्रालय को अस्थाई
रूप से इसे बंद करना पड़ा। इसने साबित कर दिया कि सऊदी अरब के पास अपनी तेल संपदा को सुरक्षित ले जाने का कोई भी सुरक्षित वैकल्पिक जरिया नहीं बचा है। सऊदी अरब की एक बड़ी कूटनीतिक कमजोरी यह रही है कि वह अपनी क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए हमेशा वाशिंगटन पर निर्भर रहा है। रिपोर्टों के अनुसार सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सेूतियों के खिलाफ सीधे सैन्य हमले शुरू करने का आग्रह किया था। लेकिन ट्रंप ने इस मांग को पूरी तरह खारिज कर दिया। 

प्रमुख खबरें

Russia से तेल खरीद पर US Tariff के बीच बोले Kirti Vardhan Singh, जनता का हित सर्वोच्च प्राथमिकता

Tirupati Laddu: पिछली सरकार में 230 करोड़ का मिलावटी घी पहुंचा, TDP ने ED जांच का दिया हवाला

Asian Games 2026 में 503 भारतीय एथलीट्स को PM Modi ने दी बधाई, कहा- देश को आप पर गर्व

मणिपुर में Youth Congress ने रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती के लिए निकाला विरोध मार्च