एमपी की चयनित महिला शिक्षकों ने बीजेपी कार्यालय के बाहर भीख मांगकर किया प्रदर्शन, नियुक्ति कराने की उठाई मांग

By सुयश भट्ट | Mar 08, 2022

भोपाल। आज पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। एक तरफ महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ मध्यप्रदेश की चयनित महिला शिक्षक नौकरी के लिए प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं।

इसे भी पढ़ें:कुत्तों के चंगुल में फंसी 6 साल की मासूम, अस्पताल में चल रहा है इलाज 

वहीं चयनित शिक्षकों ने कहा कि 2018 में भर्ती निकाली गई थी। उसके बाद परीक्षा हुई और हम लोग पात्रता परीक्षा में चयनित भी हुए लेकिन अब तक भर्ती नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि तीन साल से शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं। वर्ष 2013 के बाद विभाग ने शिक्षकों की भर्ती नहीं की है।

आपको बता दें कि चयनित शिक्षक महिलाओं ने भीख मांग कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से महिला चयनित शिक्षक पहुंची थी। चयनित शिक्षकों ने यह भी कहा कि कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिलता है लेकिन 3 साल गुजर जाने के बाद भी कोई कार्रवाही नहीं होती।

प्रमुख खबरें

MP: बगलामुखी मंदिर के दान में घोटाला? Private खातों की जांच के लिए High-Level Probe के आदेश

FIFA World Cup: Argentina से विवादित हार, मिस्र के कोच बोले- हमारे साथ नाइंसाफी हुई

Thane के KDMC अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट, Shiv Sena पार्षद समेत 6 पर FIR, Video Viral

Egypt की हार पर Ziko का आरोप: World Cup फिक्स्ड, Argentina को जिताया जा रहा है