Selena Gomez बनीं Benny Blanco की मंगेतर, शेयर की ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें

By एकता | Dec 12, 2024

हॉलीवुड स्टार सेलेना गोमेज ने अपने बॉयफ्रेंड और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको से सगाई कर ली है। अभिनेत्री ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा कर इस खबर की घोषणा की। साझा की गयी तस्वीरों में, अभिनेत्री खुशी से अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। अन्य तस्वीर में, सेलेना अपनी अंगूठी को खुशी से निहारती हुई दिख रही है। इसके अलावा साझा की गयी एक तस्वीर में, बेनी अपनी मंगेतर को किस करते हुए दिख रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं Shraddha Kapoor और Andrew Garfield की तस्वीरें, अब अभिनेता ने की स्त्री स्टार की तारीफ

सेलेना और बेनी जून 2023 से साथ हैं। एक समय तक अपने रिश्ते को निजी रखने के बाद दोनों ने इसे इंस्टाग्राम पर आधिकारिक किया। इसके बाद से दोनों अपने निजी जीवन की झलकियां अपने फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। सेलेना को डेट करने पर बेनी ने कहा था कि मैं हर दिन उठता हूं, और आईने में देखता हूं, और सोचता हूं कि यह कैसे हुआ।

प्रमुख खबरें

Chess Olympiad: भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने जीते दूसरे दौर के मुकाबले

PM Narendra Modi ने वैश्विक Semiconductor हब बनाने के लिए 13.5 अरब डॉलर के प्लान पर जोर दिया

Abhishek Sharma ने Afghanistan के खिलाफ 30 गेंद में ठोका सबसे तेज T20I शतक

NCLAT का बड़ा फैसला: Shubh Kamna बिल्डटेक मामले में नोएडा प्राधिकरण की अपील खारिज