आत्मनिर्भर महिलाएँ आत्मनिर्भर भारत का चेहरा : Giriraj Singh

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2024

नयी दिल्ली। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार का ध्यान महिलाओं को विभिन्न तरीकों से सशक्त बनाने पर है और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 10 करोड़ से अधिक महिलाएं ‘आत्मनिर्भर भारत’ का चेहरा है। ‘सशक्त नारी-विकसित भारत’ कार्यक्रम में सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर महिलाओं की आर्थिक आजादी के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘देश में 20 करोड़ ग्रामीण परिवार हैं। हम 10 करोड़ महिलाओं तक पहुंच चुके हैं, जो अब स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई हैं... दस करोड़ महिलाओं को सशक्त बनाया गया है। आत्मनिर्भर महिलाएं आत्मनिर्भर भारत का असली चेहरा होंगी।’’ 


सिंह ने लोगों के कल्याण के लिए भाजपा सरकार की - उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत, पीएम पोषण, जल जीवन, मुद्रा योजना, आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी - योजनाओं का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने सोमवार को यहां ‘सशक्त नारी-विकसित भारत’ कार्यक्रम में भाग लिया और पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में नमो ड्रोन दीदियों द्वारा आयोजित कृषि ड्रोन प्रदर्शन देखा। नमो ड्रोन दीदी और लखपति दीदी पहल, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के बीच आर्थिक सशक्तीकरण और वित्तीय स्वायत्तता को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण का अभिन्न अंग हैं।

प्रमुख खबरें

Cream vs Moisturizer: विंटर में ड्राई स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाएं या क्रीम, कौन हैं सबसे बेहतरीन?

महाराष्ट्र: मंत्री पंकजा मुंडे के PA अनंत गरजे गिरफ्तार, SIT को सौंपा जाएगा

दिल्ली से लंदन, वहां से जर्मनी...संसद के शीतकालीन सत्र के बीच राहुल की यात्रा, बीजेपी ने बताया विदेशी नायक

Jammu Kashmir: कश्मीर घाटी में तापमान में गिरावट, पर्यटकों को बर्फबारी की उम्मीद