सौतेली मां ने 50 हजार में नाबालिग बेटी को बेचा, कार से लड़की ने चिल्लाया और बचाई अपनी जान

By निधि अविनाश | Aug 23, 2022

उत्तर प्रदेश से एक नाबालिग लड़की को शादी के लिए बेचने का मामला सामने आया है। मामला बीबीडी थाना क्षेत्र के इंदिरा नहर के पास का है जहां पुलिस कार की चेकिंग कर रही थी तभी एक कार से नाबालिग लड़की चिल्लाने लगी। पुलिस तुरंत कार के पास गए और गेट खोला तो लड़की दुल्हन के जोड़े में तेज-तेज रो रही थी। कार में लड़की के अलावा एक महिला और चार युवक बैठे हुए थे। लड़की पुलिस को देखते ही रोने लगी और आरोप लगाते हुए कहा कि उसे जबरदस्ती बदायूं ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की जिसमें बताया गया कि नाबालिग लड़की को उसकी सौतेली मां ने 50 हजार में बेच दिया है।

प्रमुख खबरें

Global Fintech Fest में बोलीं Nirmala Sitharaman: AI से लोकतंत्र और Financial System को खतरा

Services Sector और Exports के दम पर भारत की GDP Growth 7.8% तक पहुंची, IMF ने सराहा

MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

Duleep Trophy: Ishan Kishan ने की 15 साल के Vaibhav Suryavanshi के कप्तानी क्षमता की तारीफ