प्रश्नकाल के निलंबन का शिवसेना ने किया समर्थन, बोले- सरकार से सवाल करने के लिए अन्य मंच उपलब्ध हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2020

मुंबई। शिवसेना ने संसद के आगामी मानसून सत्र में प्रश्नकाल नहीं कराये जाने संबंधी केन्द्र के कदम का बृहस्पतिवार को समर्थन किया और कहा कि महामारी के बीच‘‘आपात स्थिति’’ के कारण यह निर्णय लिया गया है, जिसे सभी को समझने की आवश्यकता है। शिवसेना के नेता संजय राउत ने पत्रकारों से कहा कि सरकार से सवाल करने के लिए अन्य मंच हमेशा उपलब्ध हैं। लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय की अधिसूचना के अनुसार मानसून सत्र में न तो प्रश्न काल होगा और न ही गैर सरकारी विधेयक लाए जा सकेंगे। कोरोना वायरस के कारण शून्य काल को भी सीमित कर दिया गया है। राउत ने कहा, ‘‘भले ही संसद के मानसून सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा, लेकिन यह समझना महत्वपूर्ण है कि ऐसा क्यों है।’’ 

प्रमुख खबरें

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन

Assam की नगांव Lok Sabha सीट पर उपचुनाव की मतगणना शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

बजरंग दल के 42 साल पूरे, VHP प्रवक्ता Vinod Bansal बोले- सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध