एड्रेस तो भेजो, खालिस्तान दिलाते हैं...कनाडा ने दिखाई भारत को आंखें तो लॉरेंस बिश्ननोई और पंचायत-3 वाले मीम्स होने लगे वायरल

By अभिनय आकाश | Oct 16, 2024

आतंकी निज्जर की हत्या को लेकर पिछले साल जो विवाद शुरू हुआ था वो अब राजनयिकों के बाहर किए जाने के बाद गहरा गया है। भारत और कनाडा के बीच डिप्लोमेसी वॉर का आगाज हो गया है। कनाडा ने भारत के खिलाफ संभावित प्रतिबंधों का संकेत दिया और दावा किया कि उसके पास इस हत्या में भारतीय सरकारी एजेंटों के शामिल होने के सबूत हैं। कनाडा सरकार ने बिश्नोई गिरोह और भारत सरकार के एजेंटों के बीच संबंधों का आरोप लगाते हुए उन पर कनाडा में गुप्त अभियान और हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप लगाया। भारत ने सिख नेता की हत्या या देश में किसी भी अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने से इनकार करते हुए कनाडा के आरोपों को दृढ़ता से खारिज कर दिया। भारत में आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि निज्जर मामले में सबूत साझा करने का कनाडा का दावा झूठा था।

इसे भी पढ़ें: India Canada Row: अब अपने देश में RSS पर बैन लगाएगा कनाडा? ट्रूडो के खास सिख नेता ने की मांग, जाने कौन है जगमीत सिंह

भारत-कनाडा के ख़राब होते रिश्तों के बीच सोशल मीडिया कई सारे मीम्स वायरल होने लगे। पंचायत के सीजन 3 का वो सीन तो जरूर याद होगा जिसमें नए सचिव ऑफिस का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहे होते हैं और प्रह्लाद विकास से छह फीट का बांस लाने को कहते हैं। ये क्लिप हैशटैग कनाडा के साथ एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा गया कि जस्टिन ट्रूडो को कैसे जवाब दे रहा है मोदी का भारत! वहीं एक और पोस्ट में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के पोस्टर के साथ लिखा है कि हां जी, आपको खालिस्तान दिला देंगे। प्लीज आपका एड्रेस भेज दीजिए। 

प्रमुख खबरें

MCD के सर्वे में दिल्ली के 81 मकान मिले खतरनाक, 553 इमारतों की मरम्मत कराने की सलाह

चौथे T20I में West Indies ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज में 2-2 की बराबरी

यूनिक मर्केंटाइल इंडिया के MD राज कुमार रॉय आदिलाबाद में गिरफ्तार, निवेश धोखाधड़ी का आरोप

West Bengal: बंद चाय बागानों के मजदूरों को मिलेंगे 5000 रुपये और अतिरिक्त राशन