Gmail का ये सीक्रेट फीचर करेगा कमाल, ई-मेल भेजने का टाइम अब आपकी मर्जी!

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 20, 2025

Gmail एक बेहद लोकप्रिय ई-मेल सेवा है, जिसे लोग व्यक्तिगत और प्रोफेशनल दोनों तरह के कामों में इस्तेमाल करते हैं। इसमें कई ऐसे उपयोगी फीचर्स मौजूद हैं, जिनकी जानकारी कई यूज़र्स को लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बाद भी नहीं होती। इन्हीं में से एक खास फीचर है ई-मेल शेड्यूल करने का विकल्प। यह फीचर तब फायदेमंद होता है, जब आप ई-मेल पहले ही लिख लेते हैं लेकिन उसे किसी तय समय पर भेजना चाहते हैं। आइए जानते हैं इस फीचर को कैसे इस्तेमाल किया जाता है।

Gmail के डेस्कटॉप वर्जन में ई-मेल कैसे शेड्यूल करें?

- सबसे पहले आप Gmail पर जाएं और अपने अकाउंट से साइन इन करें।

- अब नया ईमेल लिखने के लिए टॉप लेफ्ट कॉर्नर से 'Compose' पर क्लिक करें।

- इसके बाद अपना ईमेल लिखें फिर रिसीपिएंट का नाम, सब्जेक्ट और मैसेज डालें।

- फिर आप बॉटम लेफ्ट से 'Send' बटन के बगल में, डाउन ऐरो () पर क्लिक करें।

- अब 'Schedule send' चुनें।

- जीमेल के सुझाए गए समय में से कोई एक चुनें ( जैसे 'कल सुबह') या फिर अपना समय सेट करने के लिए 'Pick date & time' पर क्लिक करें।

- अब 'Schedule send' पर क्लिक करें। आपका ईमेल अब चुने हुए समय पर अपने आप भेज दिया जाएगा।

- इस बात का ध्यान रखे कि, Gmail शेड्यूल किए गए ईमेल आपके शेड्यूल करते समय आपके टाइमजोन के आधार पर भेजता है। आप एक बार में 100 ईमेल तक शेड्यूल कर सकते हैं।

Gmail के मोबाइल ऐप (Android या iPhone) में ईमेल कैसे शेड्यूल करें?

- Android और iPhone दोनों पर जीमेल के मोबाइल ऐप में शेड्यूल करने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें।

- अब अपने फोन पर Gmail ऐप ओपन करें।

- इसके बाद नया ईमेल शुरु करने के लिए 'Compose' बटन पर टैप करें।

- रिसीवर का ईमेल एड्रेस , सब्जेक्ट और अपना मैसेज को डालें।

- अब आप स्क्रीन के टॉप-राइट कॉर्नर से तीन डॉट्स () पर टैप करें। ध्यान रखें कि (iPhone पर, ये स्क्रीन के टॉप-राइट या बॉटम में दिखाई दे सकता है)।

प्रमुख खबरें

Akshay Kumar नागिन 7 में नाग गुरु के तौर पर शामिल हुए, फैंस ने नए प्रोमो पर दी अपनी प्रतिक्रिया | Video

AAP में हमले झेल रहे Raghav Chadha का पलटवार- घायल हूं, इसलिए घातक हूं

Anjali Damania का सनसनीखेज दावा, Ashok Kharat और DCM Eknath Shinde के बीच फोन पर 17 बार बात होने का लगाया आरोप

Assam में सियासी बवाल, Himanta Sarma ने Rahul Gandhi को पप्पू, गौरव गोगोई को छोटा पप्पू कहा