सिन्धु, साक्षी और दीपा को एक-एक करोड देगी उप्र सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2016

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंती अखिलेश यादव ने रियो ओलम्पिक में देश का गौरव बढाने वाली खिलाडियों पीवी सिन्धु, साक्षी मलिक और दीपा करमाकर को एक-एक करोड रुपये का पुरस्कार देने का एलान किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर अपने सरकारी आवास पर आयोजित लक्ष्मण तथा रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार वितरण समारोह में यह घोषणा करते हुए कहा कि रियो ओलम्पिक में देश का गौरव बढाने वाली बैडमिंटन खिलाडी पीवी सिन्धु महिला पहलवान साक्षी मलिक और जिमनास्ट दीपा करमाकर को एक-एक करोड रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रियो ओलम्पिक में पदक सूची में देश का स्थान देखने के साथ ही खिलाडियों को उपलब्ध हो रही सुविधाओं के बारे में भी ध्यान देना होगा। अधिक पदक पाने वाले देशों में खिलाडियों को उपलब्ध प्रेक्टिस आदि की सुविधाएं यहां उपलब्ध नहीं है।

 

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर रियो ओलम्पिक में प्रतिभा करने वाले प्रदेश के 10 खिलाडियों को 10-10 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। साथ ही, 20 खिलाडियों को वर्ष 2014-15 व 2015-16 के लिए लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार भी प्रदान किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस भर्ती बोर्ड के माध्यम से पुलिस विभाग में खेल कोटा के रिक्त पदों पर जल्द से जल्द भर्ती करेगी। मुख्यमंत्री ने लक्ष्मण तथा रानी लक्ष्मीबाई पुरसकार से सम्मानित पुरूष खिलाडियों को लक्ष्मण हजी तथा महिला खिलाडियों को रानी लक्ष्मीबाई की कांस्य प्रतिमा 3 लाख 11 हजार रुपए की धनराशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

प्रमुख खबरें

Odisha government ने 1,333 करोड़ रुपये के 11 निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी

Tamil Nadu में सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत, चार घायल

Unnao rape case में सेंगर की सजा के निलंबन को Supreme Court में चुनौती देगी CBI

न्यायालय के फैसले को दरकिनार कर अरावली में नए पट्टे बांट रही है भजनलाल सरकार : Ashok Gehlot