वरिष्ठ अभिनेत्री रेखा ‘आइफा अवार्ड्स ’ 2024 में देंगी अपनी प्रस्तुति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2024

वरिष्ठ अभिनेत्री रेखा अगले महीने अबू धाबी में होने वाले ‘इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्डस (आइफा)’ 2024 के समारोह में अपनी प्रस्तुति देंगी। तीन दिवसीय यह पुरस्कार समारोह 27 से 29 सितंबर तक होगा।

तीसरी बार यास द्वीप, अबू धाबी में यह समारोह हो रहा है। इस समारोह की मेजबानी सुपरस्टार शाहरूख खान एवं फिल्मकार करण जौहर करेंगे। वर्ष 2018 में आइफा अवार्ड्स में भी अपनी प्रस्तुति दे चुकीं रेखा (69) ने कहा कि वह फिल्म समारोह की विरासत में योगदान देने के लिए उत्साहित हैं, जिसका उनके दिल में खास स्थान है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ आईफा मेरे दिल में एक खास जगह रखता है, यह न केवल भारतीय सिनेमा का जश्न है बल्कि वैश्विक मंच पर कला, संस्कृति और प्रेम का जीवंत संगम भी है। यह घर जैसा लगता है - एक खूबसूरत समारोह है जहां भारतीय सिनेमा का जादू सच में जीवंत हो उठता है, और मुझे पिछले कई सालों से उस जादू को सीधे अनुभव करने का सौभाग्य मिला है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ एक बार फिर इस प्रतिष्ठित महोत्सव का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है और मैं आइफा की विरासत में योगदान देने के लिए उत्साहित हूं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

ICC T20 Rankings: फ्लॉप प्रदर्शन के कारण अभिषेक शर्मा को नुकसान, पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को बड़ा फायदा

Sheetala Ashtami 2026 Date पर कन्फ्यूजन? जानें 11 या 12 मार्च, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

Kejriwal का Mission South! अब Tamil Nadu में DMK के साथ लड़ेगी AAP, BJP के खिलाफ बनाया Plan

ईरान में Regime Change की तैयारी? Reza Pahlavi ने प्रवासियों से कहा- शासन के पतन तक दबाव बनाएं