भाजपा के वरिष्ठ नेता भंवर लाल शर्मा का 95 वर्ष की आयु में निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2020

जयपुर। भाजपा के वयोवृद्ध नेता और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा का शुक्रवार को निधन हो गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां सहित अनेक नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया है,‘‘भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री भंवर लाल शर्मा के निधन का समाचार दुखद है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।’’ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने अपने शोक संदेश में कहा कि शर्मा ने राजनीति में एक मिसाल कायम की थी सादगी ईमानदारी एवं समय की प्रतिबद्धता उनकी पहचान थी। उनके जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी. सतीश जी, प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर जी ने भी शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar