कोरोना लॉकडाउन के दौरान बुजुर्गों ने सीखा ऑनलाइन सोशल होना

By निधि अविनाश | Jun 13, 2020

कोरोना महमारी के बीच देश में लॉकडाउन लागू हुआ जिसके बाद लोग अपनी बोरियत मिटाने के लिए इंडोर गेम का सहारा लेने लगे। इस लॉकडाउन में लोगों का सही टाइम पास मुमकिन सिर्फ स्मार्ट फोन की वजह से ही हो पाया है। न्युजपेपर का साथ छोड़ जब घर के बुजुर्गों के हाथ में स्मार्ट फोन आया तो सीखने की तलब भी बढ़ी। सीखने और सीखाने की कोई उम्र नहीं होती, सीखने वाला चाहे  बुजुर्ग हो और सीखाने वाला चाहे युवा या बच्चा ही क्यों न हो। इस लॉकडाउन के दौरान घर के बुजुर्गों ने या तो स्मार्ट फोन, या  लैपटॉप नहीं तो  वॉटसऐप पर ग्रुप कॉल करना सीखा है।

इसे भी पढ़ें: लल्लू की रिहाई के लिए मेरठ जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया मौन धरना

दूसरी और सेक्टर- 10 में रहने वाले पवन ठाकुर की मां कल्याणी ठाकुर अपने साधारण फोन को छोड़कर स्मार्ट फोन को चलाना चाहती है। जब वह अपने बेटे को स्मार्ट फोन पर मिटिंग अंटेंड करते हुए देखती है तो उनके अंदर भी स्मार्ट फोन को चलाने की जिज्ञासा पैदा हो जाती है। इसी को देखते हुए अब स्मार्ट फोन को चलाने में कल्याणी  की मदद अब उनके पोते वैभव कर रहे है। उनके पोते ने अपनी दादी को स्मार्ट फोन पर फेस बुक देखना, वाट्सऐप पर वीडियो कॉल करना सिखा दिया है। वह अब वीडियो कॉल से ही सबसे बात करती है। बता दें की कोरोना की वजह से लोग अब सैर पर भी कम निकल रहे है जिसकी वजह से अब सीनियर सिटीजन घरों पर ही रहते है। अपना दिल बहलाने के लिए सीनियर सिटीजन वाट्स ऐप पर ग्रुप में वीडिया कॉल के जरिए एक दूसरे से बात कर रहे हैं। सीनियर सिटीजन फोरम के प्रेजीडेंट ओपी शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन काफी यादगार रहा। लोगों ने काफी वक्त अपने पोते, पोतियों और घर के सभी सदस्यों के साथ रहकर बिताया साथ ही उनसे नए टेक्निक के बारे में भी काफी कुछ सीख लिया है।

प्रमुख खबरें

रूस की लैब में कर्मी की मौत पर WHO की रिपोर्ट, बीमारी की पुष्टि के लिए अतिरिक्त जांच जरूरी

Donald Trump का कवरेज रोकने वाले टीवी चैनलों पर US Justice Department ने शुरू की जांच

Starlink से भारतीय ग्राहकों को मिलेगा फायदा, Elon Musk ने मुकेश अंबानी के समर्थकों को घेरा

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर