कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरदास कामत का निधन, अस्पताल पहुंचीं सोनिया गांधी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2018

मुंबई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरदास कामत का संक्षिप्त बीमारी के बाद आज निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल पहुंचीं। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 63 वर्ष के थे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री को आज तड़के ही दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका निधन हो गया। कामत 2009 में उत्तर-पश्चिम मुंबई संसदीय सीट से लोकसभा सदस्य रहे। वह 1984, 1991, 1998 और 2004 में भी उत्तर-पूर्व मुंबई संसदीय सीट से चुनकर लोकसभा पहुंचे थे।

वह 2009 से 2011 तक केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री रहे। उनके पास संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी था। जुलाई, 2011 में उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वह मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष भी रहे। पेशे से वकील कामत ने मुंबई के आर ए पोद्दार कॉलेज से स्नातक और सरकारी विधि कॉलेज से कानून की पढ़ाई की थी।

प्रमुख खबरें

Pakistan: बलूचिस्तान प्रांत में बम विस्फोट में पत्रकार समेत तीन लोगों की मौत

Hyderabad Police ने अमित शाह के खिलाफ ‘आचार संहिता उल्लंघन’ के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की

लक्ष्य का पीछा करते हुए साझेदारी बनाने में विफल रहे: Hardik Pandya

CM Yogi Adityanath का फर्जी वीडियो डालने के आरोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज