By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2022
तिरुवनंतपुरम।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक तथा सांसद रहे टी. बशीर का शुक्रवार को सुबह निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। बशीर 79 वर्ष के थे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “वेम्बायम स्थित अपने आवास पर बशीर ने शुक्रवार को सुबह अंतिम श्वांस ली।’’ बशीर, पिछले पांच साल से दिल की बीमारी जूझ रहे थे।