संयुक्त राष्ट्र में कार्यभार संभालने न्यूयॉर्क पहुंचे वरिष्ठ राजनयिक तिरुमूर्ति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2020

न्यूयॉर्क। वरिष्ठ राजनयिक टी एस तिरुमूर्ति संयुक्त राष्ट्र में भारत के नए स्थाई प्रतिनिधि का पदभार ग्रहण करने के लिए यहां पहुंच गए हैं। भारतीय विदेश सेवा के 1985 बैच के अधिकारी तिरुमूर्ति ने सैयद अकबरुद्दीन का स्थान लिया है। अकबरुद्दीन 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो चुके हैं और वह 14 मई को हैदराबाद लौट गए थे। तिरुमूर्ति (58) एयर इंडिया की उड़ान से मंगलवार को यहां पहुंचे और वह संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस को जल्द ही अपना पहचान पत्र सौंपेंगे।

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण फिलहाल संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 30 जून तक ऑनलाइन कामकाज का प्रबंध है। संयुक्त राष्ट्र का स्थाई प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने से पहले तिरुमूर्ति विदेश मंत्रालय में आर्थिक संबंधों के सचिव पद पर कार्यरत थे। संयुक्त राष्ट्र महासभा में अगले महीने 2021-22 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पांच अस्थाई सीटों के लिए चुनाव होने हैं। पंद्रह सदस्यीय सुरक्षा परिषद में अस्थाई सदस्य के तौर पर भारत की सीट लगभग पक्की है क्योंकि भारत की उम्मीदवारी को पिछले साल जून में चीन और पाकिस्तान सहित अन्य देशों का निर्विरोध समर्थन मिल चुका है।

प्रमुख खबरें

अंकित बालियान हत्याकांड: Muzaffarnagar में तीन फरार आरोपियों की संपत्ति अदालत के आदेश पर कुर्क

Caribbean Sea में संदिग्ध ड्रग बोट पर US Military का हमला, 4 लोगों की मौत

Khatron Ke Khiladi 15 Winner | अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी 15 के विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते 20 लाख और चमचमाती कार

Congress ने मांगा CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा, जस्टिस भुइंया की टिप्पणी का दिया हवाला