वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी का कार्यभार संभाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2025

भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजीव कृष्ण ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का कार्यभार संभाला। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

कृष्ण वर्तमान में सतर्कता और उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के महानिदेशक (डीजी) के रूप में सेवा दे रहे थे। आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र कृष्ण, आईपीएस में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के अधिकारियों में से एक हैं।

उन्होंने लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), लखनऊ रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी), नोएडा के एसएसपी, लखनऊ जोन के महानिरीक्षक (आईजी) और आगरा जोन के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) सहित कई पदों पर सेवा दी है। वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के आईजी (ऑपरेशन) के रूप में भी सेवा दे चुके हैं।

प्रमुख खबरें

CM Yogi Adityanath ने बांटे सरकारी नियुक्ति पत्र, बोले 6 माह में देंगे 1 लाख और नौकरियां

Kangana Ranaut ने Kriti Sanon के नए विज्ञापन पर साधा निशाना, पहनावे पर उठाए सवाल

EPFO और ITR डेटा के दुरुपयोग पर Supreme Court ने जताई चिंता, केंद्र को दिए निर्देश

प्रिय नरेंद्र के दोस्त ने निभाई पक्की यारी, पेरिस में खुलेगा पहला बड़ा हिंदू मंदिर