जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2022

जम्मू, 4 सितंबर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने शनिवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक और प्रदेश कार्यकारी समिति के एक सदस्य शर्मा ने कहा कि उन्होंने ‘मौजूदा स्थिति और अपरिहार्य परिस्थितियों’ के कारण यह ‘कष्टकारी’ निर्णय लिया।

उन्होंने पार्टी के पूरे सलाहकार तंत्र को ‘ध्वस्त’ करने के लिए राहुल गांधी पर भी हमला किया। अपने पत्र में शर्मा, ने कहा, ‘‘मैं अपनी पार्टी को अपने दिल से प्यार करता था और इसे जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए छोटी-छोटी क्षेत्रीय इकाइयों से लेकर कई राज्यों में दशकों तक लड़ता रहा।’’ शर्मा ने वर्ष 1996 में राजौरी जिले के कालाकोट निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता था। वहीं, जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी ने शनिवार को पार्टी विरोधी गतिविधियों मेंवरिष्ठ नेता फारुक अहमद ख्याल को निष्कासित कर दिया। पार्टी के राज्य अध्यक्ष मंजीत सिंह ने यह जानकारी दी।

प्रमुख खबरें

World Cup Final में हार और पिता का साया छिनने पर टूटे Lionel Messi, कहा- उनके मैसेज का इंतजार आज भी रहता है

Global Market में जबरदस्त उछाल, Gold Price 1.59 लाख के पार, Investors की बढ़ी दिलचस्पी

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब Cab Booking से पहले नहीं मांग सकेंगे Tip, Ministry ने कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

Bihar में फिर दौड़ेगी Sugar Mill की चाशनी, सुधा की तर्ज पर Vegfed Booth भी खुलेंगे