पीडीपी के वरिष्ठ नेता जावेद मुस्तफा मीर ने पार्टी से दिया इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2019

श्रीनगर। महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को एक और झटका देते हुए वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री जावेद मुस्तफा मीर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में चदूरा निर्वाचन क्षेत्र का 2002 से लगातार तीन बार तक प्रतिनिधित्व करने वाले मीर ने कहा कि इस्तीफा देना उनका “व्यक्तिगत फैसला” है।उन्होंने शनिवार को कहा, “मैंने पीडीपी से इस्तीफा दे दिया है। यह मेरा व्यक्तिगत फैसला है और मैं इस वक्त इस पर और ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा।” 

यह भी पढ़ें: आधार की बचत से योजनाओं का वित्तपोषण हो सकता है: जेटली

जम्मू-कश्मीर में पिछले साल जून में गठबंधन सरकार से भाजपा के समर्थन वापस ले लेने के बाद से महबूबा मुफ्ती नीत पीडीपी लगातार विरोध का सामना कर रही है। पीडीपी नेताओं के एक धड़े ने महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह कर दिया है। वे उनपर भाई-भतीजावाद और पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Rohini में दोस्त के जन्मदिन पर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने आरोपी Karan Bhasin को दबोचा

Delhi SIR: प्रमुख हस्तियों के विवरण का भौतिक सत्यापन पूरा, अंतिम सूची में जुड़ेंगे नाम

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत