कोरोना महामारी के कारण सीनियर PGA चैंपियनशिप हुआ रद्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2020

लास एंजिलिस। कोरोना वायरस के कारण अगले महीने होने वाली सीनियर पीजीए गोल्फ चैंपियनशिप को रद्द कर दिया गया है। अमेरिकी पीजीए ने 19 से 24 मई के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट के रद्द होने की पुष्टि की। यह टूर्नामेंट बेंटन हार्बर मिशीगन में होना था लेकिन 23 मार्च तक अपने घरों में ही रहने के आदेश के बाद इसे रद्द करने का फैसला किया गया।

अमेरिकी पीजीए के मुख्य कार्यकारी सीथ वॉ ने कहा, ‘‘भले ही हम सभी बहुत निराश हैं लेकिन हम सभी समझते हैं कि आम लोगों का स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। ’’ सीनियर पीजीए चैंपियनशिप 2021 में ओकलाहोमा में सदर्न हिल्स कंट्री क्लब में खेली जाएगी लेकिन यह टूर्नामेंट 2022 में फिर हार्बर शोर्स में वापसी करेगा।

प्रमुख खबरें

Mizoram में MZP प्रदर्शन के बाद MPSC भर्ती रुकी, 14 अगस्त तक की परीक्षाएं रद्द

Sikar में पैतृक जमीन विवाद में युवक संजय नेहरा ने खाया ज़हर, अस्पताल में भर्ती

Meghalaya voter list: 6.51 लाख नाम जांच के दायरे में आए, उचित सत्यापन के बाद ही होगा निर्णय

Bihar में Samrat Choudhary ने दिए निर्देश, 30 दिन में होगा नागरिकों की शिकायतों का समाधान