पाकिस्तान का सफाया करने के बाद एमएसके प्रसाद ने U-19 टीम को दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड की सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर सातवीं बार फाइनल में जगह बनाने के लिए राष्ट्रीय अंडर-19 टीम को बधाई दी।

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के शतक और दिव्यांश सक्सेना के साथ उनकी पहले विकेट की अटूट साझेदारी से भारत ने पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया। भारत अब फाइनल में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रोहित शर्मा

प्रसाद ने कहा कि क्वार्टर फाइनल और फाइनल में आसान जीत के साथ फाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय अंडर-19 टीम को बहुत बहुत बधाई। मैं युवा खिलाड़ियों को फाइनल में सफलता और खिताब बचाने की शुभकामना देता हूं।

प्रमुख खबरें

युवाओं को रोकना सरकार की बड़ी भूल साबित होगी, Delhi में सुरक्षा पर Akhilesh Yadav की BJP को चेतावनी

Sadhna Group चेयरमैन Rakesh Kumar Gupta मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार, अदालत ने ईडी हिरासत में भेजा

Sarva Pitru Amavasya 2026: पूर्वजों के प्रति सम्मान का प्रतीक है सर्वपितृ अमावस्या

Crazy Rich Asians प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! HBO ने किया सीरीज का ऐलान, जानिए भारत में कहां देख सकते हैं ओरिजिनल फिल्म