अमेरिका के वरिष्ठ जनरल मार्क और पाकिस्तान सेना प्रमुख ने सुरक्षा स्थिति पर की चर्चा : पेंटागन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिले और पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने बुधवार को फोन पर पाकिस्तान तथा क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा माहौल पर चर्चा की। अफगानिस्तान से 31 अगस्त को अमेरिकी सेना की वापसी के बाद पाकिस्तान के सेना प्रमुख के साथ किसी शीर्ष अमेरिकी अधिकारी की फोन पर यह पहली बातचीत है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय मौद्रिकरण योजना का विरोध करने का कोई कारण नहीं: उमर अब्दुल्ला

सैकड़ों अमेरिकी सैनिक अफगानिस्तान से अपने देश जाने के रास्ते में अभी पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हैं। ज्वाइंट स्टाफ प्रवक्ता कर्नल डेव बटलर ने एक बयान में कहा, ‘‘वरिष्ठ नेताओं ने पाकिस्तान और क्षेत्र में सुरक्षा के मौजूदा माहौल समेत आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की।

प्रमुख खबरें

Supreme Court में Solicitor General बोले, UGC के जाति भेदभाव नियमों पर विचार करेगी कमेटी

Delhi के चावड़ी बाजार में इमारत ढहने से दो की मौत, जेई और एई निलंबित

रमा एकादशी व्रत से जीवन में आती है सुख और समृद्धि

Goa में खनिज उत्पादन क्षमता 4.5 करोड़ टन संभव, सालाना 4000 करोड़ राजस्व की उम्मीद