ब्रिटेन में सामने आया सनसनीखेज मामला, एक ट्रक से मिले 39 शव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2019

लंदन। ब्रिटिश पुलिस ने बुधवार को लंदन के समीप एक ट्रक के कंटेनर से 39 शव मिलने का सनसनीखेज खुलासा किया। ऐसा माना जा रहा है कि यह ट्रक बुल्गारिया से आया था। एस्सेक्स पुलिस ने बताया कि लंदन के पूर्व ग्रेयज में औद्योगिक पार्क में घटनास्थल पर पाए गए लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है। प्रारंभिक संकेतों से पता चलता है कि मृतकों में 38 वयस्क और एक किशोर है। हत्या के संदेह में उत्तरी आयरलैंड के 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: ब्रेक्जिट समझौते पर जॉनसन को झटका, सांसदों ने फैसला टालने के लिए डाला वोट

मैरिनर ने कहा कि हम पीड़ितों की पहचान कर रहे हैं। हालांकि मुझे लगता है कि यह लंबी प्रक्रिया हो सकती है। हमारा मानना है कि यह ट्रक बुल्गारिया से आया। उन्होंने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि ट्रक ने शनिवार को ब्रिटेन में प्रवेश किया। उन्होंने कहा कि हमने इस घटना के संबंध में ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ चल रही है।

प्रमुख खबरें

Komal Rani Swarnkar की पोस्ट ने मचाई हलचल, बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

टिहरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. Suryamani Bhandari पर POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील