सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2025

एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 267.74 अंक की बढ़त के साथ 83,484.02 अंक पर और एनएसई निफ्टी 84.90 अंक चढ़कर 25,577.20 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड, लार्सन एंड टुब्रो, टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, आईटीसी और भारती एयरटेल के शेयर बढ़त में रहे।

वहीं ट्रेंट लिमिटेड, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, अदाणी पोर्ट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तीन प्रतिशत, जापान का निक्की 225 करीब एक प्रतिशत और हांगकांग का हैंग सेंग 0.47 प्रतिशत की बढ़त में रहा जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट मामूली गिरावट में रहा।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.04 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,581.34 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 6,674.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदकर एफआईआई को पीछे छोड़ दिया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Holi Purnima 2026 Date: Holi Purnima 2026 पर महासंयोग, जानें Date, शुभ मुहूर्त और Lunar Eclipse का Time

अब Khamenei की लाश के साथ दफनाई जाएगी एक और लाश! पत्नी मंसूरे खोजस्ते की भी मौत, 171 छात्र भी मरे

Chandra Grahan 2026 Timing: सिंह राशि में लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भारत में Timing और सूतक काल

Dubai और Kuwait का विनाश में भी पक्का! ईरानी सेना ने रियाद दूतावास पर ड्रोन स्ट्राइक की, अमेरिका की जड़े काट रहा ईरान | Middle East Crisis