सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे, बाजार की अच्छी रही शुरुआत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2019

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुले। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 143 अंक से ज्यादा ऊंचा खुलकर 41,164 पर पहुंच गया। नवंबर वायदा एवं विकल्प सौदों के निपटान से पहले बड़ी कंपनियों टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक और एल एंड टी में बढ़त दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार नई ऊंचाई पर, सेंसेक्स 199 अंक चढ़ा, निफ्टी पहली बार 12,100 के पार

कारोबार के शुरुआती दौर में 30 शेयर वाला संवेदी सूचकांक 52.93 अंक अथवा 0.13 प्रतिशत बढ़कर 41,073.54 अंक की ऊंचाई पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी भी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 12,138.30 अंक पर पहुंचा। सबसे ज्यादा लाभ टीसीएस को हुआ जिसके शेयरों में एक प्रतिशत तक का इजाफा हुआ। इसके बाद टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एल एंड टी और एसबीआई के शेयर मूल्यों में लाभ रहा। इसके विपरीत टाटा मोटर्स, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, ओएनजीसी, वेदांता और हीरो मोटो कार्प में गिरावट का रुख रहा। 

प्रमुख खबरें

बिहार में 30 दिनों में बनेगा नया Ration Card, 75 पार बुजुर्गों को घर पर मिलेगा अनाज

Punjab में Congress ने शुरू की Jawani Sambhal Yatra, चन्नी और पायलट ने मान सरकार को घेरा

PM मोदी के Manila दौरे से एक्ट ईस्ट पॉलिसी को मिलेगी मजबूती, MEA ने बताया पूरा प्लान

झूठी बातें और पीठ पीछे बुराई, Mahhi Vij के तलाक विवाद के बीच सना मकबूल के नए पोस्ट ने मचाई खलबली!