184 अंक उछलकर नए रिकॉर्ड स्तर पर सेंसेक्स, निफ्टी 12,000 अंक के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2019

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 184 अंक के उछाल के साथ 40,654 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी करीब पांच माह बाद फिर 12,000 अंक के पार निकल गया। निवेशक सरकार के नए सुधार उपायों से उत्साहित हैं। इसके अलावा अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता की प्रगति से भी बाजार में तेजी का रुख रहा। 

इसे भी पढ़ें: हरे निशान के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी 12000 के पार

तिमाही के दौरान कंपनी ने 1,064.09 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी और इन्फोसिस के शेयर 2.88 प्रतिशत तक के लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर येस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, एलएंडटी और एनटीपीसी के शेयर 3.27 प्रतिशत तक टूट गए। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘सुधारों और बेहतर तिमाही नतीजों से बाजार में तेजी बरकरार रही। इसके अलावा आवास क्षेत्र को राहत के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम से भी बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा। इस प्रस्तावित उपाय से अटकी परियोजनाएं पर काम शुरू हो सकेगा। इसका सकारात्मक असर अन्य संबद्ध क्षेत्रों मसलन एनबीएफसी, बैंक और सीमेंट पर भी पड़ेगा।’’  बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप 0.69 प्रतिशत के लाभ के साथ बंद हुए।  चीन का शंघाई, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का तोक्यो और दक्षिण कोरिया का सियोल बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुआ। यूरोपीय बाजार भी शुरुआती कारोबार में बढ़त में चल रहे थे।  इस बीच, अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 70.92 प्रति डॉलर पर चल रहा था।  ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.59 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। 

प्रमुख खबरें

Thalapathy Vijay की Politics में Grand Entry, कैसे Fan Power से बने Tamil Nadu के CM?

Dosa Tips: प्याज रगड़ना पुरानी बात, बिना चिपके डोसा बनाने के लिए अपनाएं ये Viral Kitchen Hacks

Badrinath Dham के पास Glacier गिरने से मची अफरा-तफरी, कोई नुकसान नहीं

NEET Exam पर Arvind Kejriwal की हाथ जोड़कर अपील, सभी CM छात्रों के लिए बसें Free करें