शेयर बाजार की धीमी शुरूआत, 130 अंक से अधिक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी भी आया नीचे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2022

मुंबई। वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख और विप्रो, इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के बीच, बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 130 अंक से अधिक टूट गया। बुधवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत सकारात्मक हुई थी लेकिन जल्द ही इसमें गिरावट आने लगी और बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 131.71 अंक या 0.22 फीसदी टूटकर 58,721.36 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 37.45 अंक या 0.21 फीसदी के नुकसान से 17,487.65 अंक पर आ गया।

इसे भी पढ़ें: पांच साल में सरकारी बीमा कंपनियों को हुआ 26,364 करोड़ का नुकसान, स्वास्थ्य कारोबार में आई गिरावट

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 127.60 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,525.10 अंक पर बंद हुआ था। एशियाई बाजारों में सियोल, शंघाई, तोक्यो और हांगकांग लाल रंग में कारोबार कर रहे थे वहीं अमेरिकी बाजार भी नुकसान के साथ बंद हुए। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत गिरकर 96.11 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने सोमवार को 1,449.70 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत