रूस-यूक्रेन युद्ध से बाजार हुआ उथल-पुथल, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2022

मुंबई।रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक शेयर बाजारों में भारी बिकवाली का रुख रहा और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से अधिक टूट गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और विदेशी पूंजी की सतत निकासी का असर निवेशकों की धारणा पर पड़ा। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 613.55 अंक या 1.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,633.73 पर था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 175.30 अंक या 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,618.60 पर आ गया।

इसे भी पढ़ें: भारत में वर्ष 2021 में धनाढ्यों की संख्या 11 प्रतिशत बढ़ीः रिपोर्ट

सेंसेक्स में सर्वाधिक 3.46 फीसदी की गिरावट आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में हुई। इसके अलावा एशियन पेंट्स, मारुति, एचडीएफसी, कोटक बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी लाल निशान में थे। वहीं दूसरी ओर, टाटा स्टील, एम ऐंड एम, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पॉवर ग्रिड, एनटीपीसी और टेक महिंद्रा के शेयर लाभ में रहे। पिछले सत्र में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 388.76 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,247.28 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 135.50 अंक यानी 0.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,793.90 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 3,948.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट वायदा 5.73 फीसदी बढ़कर 110.98 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

प्रमुख खबरें

पूर्व सीएम Arjun Munda की मां सायरा मुंडा का 92 वर्ष की उम्र में निधन

SKM 26 नवंबर को करेगा देशव्यापी आंदोलन, MSP गारंटी समेत कई मांगों पर 100 जगहों पर प्रदर्शन

EPG Report अब प्रासंगिक नहीं, India-Nepal रिश्ते Vision Document से तय होंगे: विदेश सचिव

Aparna Yadav ने Azam Khan पर साधा निशाना, रिहाई के सवाल पर कहा- ऐसे असुरों की बात नहीं करनी चाहिए