शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2017

मुंबई। बंबई शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा और सेंसेक्स में 100 अंक की बढ़त दर्ज हुई। वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज के निफ्टी 10,200 अंक के स्तर पर पहुंच गया। बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों से पहले बाजार में तेजी आई।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 32,670.37 से 32,502.08 अंक के दायरे में घूमने के बाद अंत में 100.62 अंक या 0.31 प्रतिशत की बढ़त से 32,607.34 अंक पर बंद हुआ। कल सेंसेक्स 116.76 अंक चढ़ा था। वहीं निफ्टी 22.85 अंक या 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,200 अंक के स्तर को पार कर 10,207.70 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह 10,237.75 से 10,182.40 अंक के दायरे में रहा। कारोबारियों ने कहा कि कुछ चुनिंदा कंपनियों के तिमाही नतीजे बेहतर रहने की उम्मीद तथा घरेलू वित्तीय संस्थानों की लिवाली से बाजार में तेजी आई।

प्रमुख खबरें

जाने-माने साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका: ग्रुप डी के 22,000 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से भर पाएंगे फॉर्म!

सरसों साग अब बोरिंग नहीं! जानें बच्चों को दीवाना बनाने वाली इस खास और पौष्टिक रेसिपी का राज

पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहराएगा, नितिन नबीन ने राहुल गांधी को बताया पार्ट टाइम पॉलिटिशियन, बोले- राजनीति में कोई शॉर्टकट नहीं