तीन दिन की गिरावट पर विराम, सेंसेक्स 117 अंक मजबूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2017

मुंबई। वैश्चिक बाजारों में तेजी के बीच आज स्थानयी बाजारों में चुनिंदा क्षेत्र के शेयरों को लिवाली के समर्थन से गिरावट का सिलसिला थम गया और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज करीब 117 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ। दूरसंचार, ऊर्जा, जमीन-जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनियों, तेल एवं गैस तथा आईटी शेयरों की अगुवाई में यह तेजी आयी। इससे पहले, पिछले तीन दिनों में बाजार में गिरावट दर्ज की गयी थी।

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 116.76 अंक या 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 32,506.72 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 38.30 अंक या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,184.85 अंक पर बंद हुआ।इसके अलावा सटोरियों के सौदा पूरा करने के लिये की गयी लिवाली से भी बाजार को गति मिली। राजस्व सचिव हसमुख अधिया के बयान से भी धारणा को बल मिला। उन्होंने कल कहा कि छोटे एवं मझोले कारोबारियों पर जीएसटी बोझ कम करने के लिये इसके दर ढांचे में कुछ बदलाव की जरूरत है।इसके अलावा एशियाई बाजारों से सकारात्मक रुख से बाजार को बल मिला।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्केई में 70 साल के इतिहास में सबसे लंबे समय तक तेजी दर्ज की गयी। सप्ताहांत जापान के व्यापार समर्थक प्रधानमंत्री शिंजो आबे की जीत का बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। दिवाली अवकाश के बाद बाजार मजबूती के साथ 32,411.86 अंक पर खुला। लेकिन बाद में कुछ मुनाफावसूली से इसमें गिरावट आयी और यह 32,312.74 अंक तक चला गया।

हालांकि कारोबार के मध्य में लिवाली के जोर पकड़ने से इसमें तेजी आयी और यह 32,614.89 अंक तक पहुंच गया। अंतत: यह 116.76 अंक या 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 32,506.72 अंक पर बंद हुआ।इससे पहले, पिछले तीन कारोबारी सत्रों में इसमें 243.68 अंक की गिरावट आयी थी।नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 38.30 अंक या .38 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,184.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 10,200 अंक के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। नीचे यह 10,124.50 अंक तक चला गया था।

 

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील