सेंसेक्स 62 अंक की बढ़त के साथ बंद, आरआईएल में तीन प्रतिशत का उछाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2020

मुंबई। शेयर बाजार में बुधवार को भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 62 अंक लाभ में बंद हुआ। इस दौरान आरआईएल, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक में तेजी देखने को मिली, हालांकि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते बाजार आशंकाओं की गिरफ्त में है। कारोबार के दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स एक समय 386 अंक तक चढ़ गया। अंत में यह 62.45 अंक या 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 35,697.40 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का एनएसई निफ्टी 6.95 अंक या 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,458.40 पर बंद हुआ। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में आर्थिक सहायता पैकेज की उम्मीद के बावजूद एशियाई बाजारों में गिरावट

भारत में कोरोना वायरस के पुष्ट हो चुके मामले बढ़कर 60 हो गए हैं। कोरोना वायरस दुनिया भर में एक महामारी का रूप ले चुका है और इससे 4,000 से ज्यादा लोग मर चुके हैं, जबकि 1.20 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। शंघाई, हांगकांग, सियोल और टोक्यो में शेयर बाजार नुकसान के साथ बंद हुए जबकि यूरोप में शुरुआती कारोबार के दौरान दो प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। इस बीच सऊदी अरब ने कच्चे तेल के उत्पादन में प्रतिदिन 10 लाख बैरल की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया, जिसके बाद वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल 2.02 प्रतिशत फिसलकर 36.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। हालांकि, भारतीय रुपये की विनिमय दर 46 पैसे मजबूत हो कर 73.70 रुपये प्रति डालर हो गयी।

प्रमुख खबरें

BCCI की पहल, Afghanistan क्रिकेट को मिला सहारा, Delhi में भारत के खिलाफ होंगे T20I मैच

आरक्षण पर Devendra Fadnavis का बड़ा बयान, कहा Constitution के दायरे में ही मिलेंगे हक, किसी के साथ अन्याय नहीं

The Traitors 2 में नजर आएंगी Rhea Chakraborty, शेयर किए अपने Career के शुरुआती दिनों के अनसुने किस्से

एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, नहीं मांगेंगे अगला कार्यकाल