कोरोना ने बढ़ाई निवेशकों की टेंशन, Sensex 871 अंक टूटकर 50,000 के नीचे बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2021

मुंबई। वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख के बीच बिकवाली का सिलसिला चलने से बुधवार को सेंसेक्स 871 अंक टूट गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 871.13 अंक या 1.74 प्रतिशत के नुकसान से 49,180.31 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 265.35 अंक या 1.79 प्रतिशत के नुकसान से 14,549.40 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत टूट गया। एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, आईटीसी और एनटीपीसी के शेयर भी नुकसान में रहे। इस रुख के उलट एशियन पेंट्स और पावरग्रिड के शेयरों में लाभ रहा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर