लोकसभा चुनाव परिणाम के रुझान के अनुसार सेंसेक्स पहली बार 40,000 अंक के हुआ पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2019

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती कुछ घंटों में ही बृहस्पतिवार को पहली बार 40,000 अंक के पार पहुंच गया। सेंसेक्स का यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 12,000 अंक के पार पहुंच गया। लोकसभा चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को भारी बहुमत मिलने के संकेत से शेयर बाजार में जोरदार तेजी का रुख रहा। 

बाजार की रिकार्ड चाल को देखते हुये विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया भी 14 पैसे बढ़कर 69.51 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती दौर में 900 अंक से अधिक चढ़कर 40,012.35 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार एनएसई का निफ्टी भी 265 अंक बढ़कर 12,000 अंक के स्तर को पार करता हुआ 12,003.50 अंक पर पहुंच गया। 

इसे भी पढ़ें: एग्जिट पोल के नतीजे से पहले बाजार में आई जोरदार तेजी, सेंसेक्स 537 अंक उछला

बाजार में यस बैंक, इंडसइंड बैंक, लार्सन एण्ड टुब्रो, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में आठ प्रतिशत से ऊपर की वृद्धि दर्ज की गई। इसके विपरीत वेदांता, आईटीसी और टीसीएस के शेयरों में 0.45 प्रतिशत तक की गिरावट रही। 

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स 204 अंक टूटा, निफ्टी 11,200 अंक से नीचे आया

शेयर कारोबारियों के मुताबिक चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 300 से अधिक सीटों पर बढ़त दिखाये जाने से निवेशकों की धारणा सकारात्मक रही। अकेले भारतीय जनता पार्टी को 270 से अधिक सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) को 100 के करीब सीटों पर बढ़त दिख रही है। 

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास